Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 सितम्बर। हाथरस रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर तीन बार घूम गई और उसे काफी नुकसान हुआ। हादसे में कार सवार ज्ञानेंद्र सिंह की जान एयरबैग खुलने से बच गई। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह, अजरोई, सासनी के रहने वाले हैं। वे शनिवार देर रात आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। यह हादसा राजमार्ग पर गांव बिसाना से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। हाथरस की ओर से सादाबाद आ रहे डंपर ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की और टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बेकाबू होकर सड़क पर तीन बार घूम गई। कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल ज्ञानेंद्र सिंह को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। उन्हें बाजू में चोट आई है और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। कार की हालत देखकर लगता है कि अगर एयरबैग नहीं खुलता तो हादसा बहुत गंभीर हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page