सादाबाद 12 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर स्थित पैठ बाजार में आज शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक जर्जर विद्युत पोल अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोल पर बैठे एक बंदर के उछलने-कूदने से पहले से कमजोर हो चुका खंभा संतुलन खो बैठा और भरभराकर जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय पोल गिरा, उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पोल गिरते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। राहत की बात यह भी रही कि गिरे हुए पोल पर उस समय कोई विद्युत लाइन चालू नहीं थी, अन्यथा करंट फैलने से गंभीर हादसा हो सकता था। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में कई विद्युत पोल वर्षों पुराने और जर्जर हो चुके हैं। बरसात के मौसम में इनकी स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने इन पुराने पोलों को बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि पूरे क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोलों का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इंडक्शन चूल्हे बेचने पहुंचे सेल्समैनों पर ठगी
August 30, 2026
कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद
August 30, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
August 30, 2026
शराब की लत के बीच युवक ने
August 30, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरस्वती महाविद्यालय में
August 30, 2026
किसान को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने
August 30, 2026
हाथरस जंक्शन पहुंचे डिप्टी जीएम, CCTV और
August 30, 2026
Weather
Hathras
4:18 am,
Aug 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













