हाथरस 12 जुलाई। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जनरेटर का डायनेमो चोरी करने की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया डायनेमो तथा घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी चन्द्रपाल पुत्र जगराम ने लिखित तहरीर देकर बताया कि ओढ़पुरा तिराहे के पास स्थित उनकी बैंड की दुकान के बाहर लगे जनरेटर का डायनेमो चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं ग्राउंड इंटेलिजेंस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी इरफान पुत्र शहीद उर्फ निजाम, निवासी मोहल्ला नई दिल्ली, इगलास थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस को आरपीएम बंबा भूतेश्वर बगीची के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर का डायनेमो तथा घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल
July 12, 2026
Related Posts
Recent Posts
वरिष्ठ पत्रकार पं. अशोक रावत अखिल भारतवर्षीय
July 12, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
July 12, 2026
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को लेकर सराफा कारोबारियों
July 12, 2026
डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया बने शर्मा गुट
July 12, 2026
स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से अभिभावक
July 12, 2026
देशभर की साइबर ठगी का पैसा हाथरस
July 12, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 25
July 12, 2026
Weather
Hathras
10:03 pm,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











