Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 अगस्त। थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी 5 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते से ही सब्जी मंडी में पहले वाहन चालक रहे गौरव ने कुछ अन्य लोगों की मदद से युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।।पिता ने अपनी तहरीर में मंडी में तैनात गार्ड पर भी युवती को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के बाद जब उन्होंने गार्ड से बेटी के बारे में पूछताछ की, तो गार्ड ने कथित तौर पर बेटी को वापस न कराने की बात कही। पीड़ित ने पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा बेटी को बरामद कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page