Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 अगस्त। क्षेत्र के गांव गढ़ी रत्ती में मंगलवार सुबह पशुओं को चारा डालने गए एक युवक को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गढ़ी रत्ती निवासी नरेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में गए थे। बताया गया है कि घेर में पहले से ही एक सांप मौजूद था। जैसे ही नरेंद्र सिंह चारा डालने के लिए आगे बढ़े, सांप ने उनके पैर में काट लिया। सर्पदंश का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। नरेंद्र की सूचना मिलते ही परिजन घेर पर पहुंचे। उस समय उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। परिजन बिना देरी किए उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल हाथरस लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल, नरेंद्र सिंह चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में, ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे घेर, खेत और घर के आसपास जाते समय विशेष सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page