Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जुलाई। शहर के प्रमुख टेंट व्यवसाय राकेश सक्सेना काके टेंट वालों का अभी-अभी आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें 48 वर्षीय राकेश सक्सेना उर्फ काके विगत 27 जून को सलेमपुर से अपनी बाइक पर हाथरस आ रहे थे। लगभग दोपहर 2:30 बजे के करीब कैलोरा चौराहे के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को बुरी तरह से रौंद दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। आज शाम 6: 30 बजे करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। शहर के टेंट, लाईट, केटर्स, फूल व साउंड व्यापारियों ने श्री काके के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा/शव यात्रा मथुरा रोड, शिवा गार्डन के पीछे,  दीप हॉस्पिटल के पास राधा वाटिका कॉलोनी स्थित उनके निज निवास से कल यानी शनिवार सुबह 9 बजे इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली/ शमशान घाट को प्रस्थान करेगी। हमारा हाथरस श्री राकेश सक्सेना उर्फ काके के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है व ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page