Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। शहर के आशीर्वाद गार्डन निवासी एवं हिंदी विषय के सहायक प्राध्यापक माधव शर्मा को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हिंदी संस्थान की ओर से विगत वर्ष आयोजित राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में माधव शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 14 सितंबर को लखनऊ स्थित हिंदी भवन के निराला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। माधव शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

माधव शर्मा की साहित्यिक उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमता। हाल ही में उनके हिंदी साहित्य से संबंधित दो शोधालेख यूजीसी केयर लिस्ट पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिंदी विषय में स्नातकोत्तर की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया है। लगातार मिल रही इन उपलब्धियों ने उनकी साहित्यिक एवं अकादमिक प्रतिभा को नई पहचान दी है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माधव शर्मा अपने दिवंगत पिता श्रीयुत सुबोध कुमार शर्मा को देते हैं। उनका कहना है कि पिता के संस्कार और प्रेरणा उनके जीवन में हमेशा मार्गदर्शक रहे हैं। माधव शर्मा की उपलब्धि पर उनके परिजन सरला शर्मा, माला शर्मा, देवांश शर्मा और मोनिका शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page