Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 05 सितम्बर। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के प्रयोजन से जिला निर्वाचन कार्यालय, विकास भवन के पीछे मथुरा रोड स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 5 सितंबर 2026 को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वीडियोग्राफी के बीच खोला एवं बंद किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस को खोलने और बंद करने की पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न कराई गई। इस दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धजीवी प्रकोष्ठ राकेश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय तथा बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी शामिल रहे। एफएलसी के दौरान ईवीएम की जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। हाथरस में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य भी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page