Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 11 जून । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ द्वारा वार्ड संख्या-07 स्थित नौखेल चौक में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। शिविर के दौरान मोहल्ला वासियों से क्षेत्र में एलईडी लाइट, हैंडपंप, साफ-सफाई तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को उनके लाभों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मोहल्ला वासियों ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें आमजन के हित में उपयोगी बताया। इस अवसर पर कार्यवाहक चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता जलकल तथा माननीय सभासदगण सहित नगर पालिका परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page