Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून । केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत मेंडू द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाह ने उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सुविधाओं तथा नगर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा। नगर पंचायत मेंडू ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page