Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 जून । क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पड़ोस के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के दौरान युवती, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी मां के साथ घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस आया और उसे बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। युवती का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई घर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर उसके भाई को घायल कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार जब परिवार के लोग शिकायत दर्ज कराने मुरसान थाने जा रहे थे, तब रास्ते में दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page