Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून । कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापारिक रंजिश के चलते एक युवक के साथ लाठी-सरिया से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ जनपद के थाना गौराई क्षेत्र के गांव सतलौनी निवासी राम कुमार सारस्वत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने जीजा मोहन लाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कार्य करता है। उसका आरोप है कि पड़ोसी गिर्राज किशोर उससे व्यापारिक रंजिश रखता है। पीड़ित के अनुसार जब वह अपने गोदाम की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में गिर्राज किशोर, दीपक और सचिन निवासी आवास विकास कॉलोनी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और सरिया से उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर नवीन शर्मा और पुनीत सक्सैना मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page