Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 जून । सहपऊ क्षेत्र में विधायक गुड्डू चौधरी ने बृहस्पतिवार दोपहर को गांव वासबित्ता से गुतहरा तक जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क 1200 मीटर लंबी होगी। इस संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर गांव वासबित्ता के ग्रामीणों ने पहले विरोध प्रदर्शन और आमरण अनशन भी किया था। ग्रामीणों की लंबे समय से यह मांग थी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़क के बनने से वासबित्ता के साथ-साथ बागपुर और थरौरा जैसे गांवों के निवासियों को गुतहरा से आगरा और सादाबाद जाने में काफी सुविधा होगी। मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामकिशन सिंह, रालोद बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामवतार दीपू चौधरी, एडवोकेट जितेंद्र बधौतिया, विभागीय जूनियर इंजीनियर सुरेश चौधरी और महेंद्र शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी, अन्नू चौहान, रामसहाय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page