Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकंदराराऊ 02 नवंबर। नौरंगाबाद मोहल्ले के व्यापारी मोहम्मद बिलाल के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित युवक ने व्यापारी का मोबाइल फोन हाथ में लेकर फोनपे के माध्यम से कई बार में यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। करीब एक साल तक व्यापारी को इसकी जानकारी नहीं हुई। बैंक खाते में महज 572 रुपये शेष मिलने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले का एक युवक अक्सर मोहम्मद बिलाल के घर आता-जाता था। जान-पहचान होने के कारण वह कई बार बिलाल का मोबाइल फोन अपने हाथ में ले लेता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने फोनपे के जरिए अलग-अलग खातों में रुपये भेजे। इस तरह करीब एक साल के भीतर पांच अलग-अलग बैंक खातों में लगभग तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

बताया गया है कि बिलाल किसी काम से पुरदिलनगर स्थित केनरा बैंक की शाखा पहुंचे तो खाते में केवल 572 रुपये शेष मिले। उन्होंने बैंक से खाते के लेनदेन का ब्योरा निकलवाया तो कई बार में रकम ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। बिलाल ने आरोपी युवक के परिजनों से भी रुपये वापस करने की बात कही, लेकिन उन्होंने आरोपों से इन्कार कर दिया। कई महीने तक इंतजार करने के बाद रविवार को व्यापारी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में आरोपियों के नाम और फोटो भी शामिल किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page