Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी ऋषि कुमार ने की, जिसमें योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक मुरलीधर गजानंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में पतंजलि के जिला प्रभारी राजकुमार तेल वाले तथा सह-संयोजक के रूप में सुनील वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रवक्ता अनिल कूलवाल द्वारा किया जाएगा। बैठक में सभी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति एवं उसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, योग साधकों एवं साधिकाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही नगर में संचालित विभिन्न योग कक्षाओं के मुख्य शिक्षकों, योग प्रशिक्षकों एवं योग प्रेमी नागरिकों को भी इस सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संतुलन का भी आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page