Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जुलाई ।आज बागला डिग्री कॉलेज में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की विशेष पहल “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छौंकर के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्राचार्य प्रो महावीर सिंह छौंकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि रोपे गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भविष्य में स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण का निर्माण हो सके। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व और हरित संस्कृति के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page