हाथरस 30 जुलाई। आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनाई गई ड्रेनेज लाइन निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही धंस गई, जिससे पूरी कॉलोनी में सीवर और नाले का गंदा पानी भर गया। समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि 15वें वित्त आयोग की निधि से कराए गए निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते मैनहोल उफन रहे हैं और कॉलोनी में गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से लोग परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन न तो अधिकारियों ने समस्या का समाधान किया और न ही जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया। जलभराव के कारण मकानों की नींव कमजोर हो रही है, रास्ते बंद हो गए हैं और स्कूली बच्चों सहित आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने यह भी बताया कि आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी अभी तक नगर पालिका को हैंडओवर नहीं हुई है। इस संबंध में शासन स्तर पर भी शिकायत की जा चुकी है। वहीं, जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था और नगर पालिका अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने तथा पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
रक्तदान के प्रति युवाओं को किया जागरूक,
September 22, 2026
सिकन्दराराऊ : जमीन के बंटवारे को लेकर
September 22, 2026
पुलिसकर्मियों ने लौटाया महिला का खोया बैग,
September 22, 2026
जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों
September 22, 2026
अग्रवाल सभा की बैठक में मेले और
September 22, 2026
आनंदमय गणित विषय पर सीबीएसई की दो
September 22, 2026
श्री दाऊजी मेले में देर रात तक
September 22, 2026
Weather
Hathras
7:20 pm,
Sep 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










