Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जुलाई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि वह अपने पति और ननद के साथ अपने प्लॉट पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गुड्डन, परवेज, मुस्तकीम, नवीन तथा कुछ अज्ञात लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और विवाद करते हुए हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति और ननद के साथ भी मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए, जिससे उसकी लज्जा भंग हुई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page