Hamara Hathras

Latest News

सासनी 16 जून । नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) हाथरस की कार्यकारिणी बैठक आज सासनी में जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन तथा संगठन के आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नीमा हाथरस द्वारा पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में भव्य रूप से किया जाता रहा है। इस वर्ष भी आयोजन की जिम्मेदारी संगठन के सचिव डॉ. लोकेश शर्मा को सौंपे जाने पर सहमति बनी तथा कार्यक्रम सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष वैद्य पुनीत अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि जिले में अधिक से अधिक चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी 30 सितंबर तक है, इसलिए नीमा के संविधान के अनुरूप उससे पूर्व चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। बैठक में चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला महासचिव डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को सुबह सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव भी नीमा के बायलॉज के अनुसार निर्विरोध एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। सूचना सचिव डॉ. अखिलेश ने कहा कि नीमा हाथरस लगातार सामाजिक एवं चिकित्सकीय गतिविधियों के माध्यम से समाजहित में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष संगठन द्वारा अपना घर आश्रम में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था तथा इसके बाद एक रेस्टोरेंट में सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन भी किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page