Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 सितम्बर। सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से गाली-गलौज और अभद्रता का विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार पांच सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी 15 वर्षीय भतीजी गांव की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहां गांव निवासी विष्णु और रवि ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। घर लौटकर भतीजी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राजेश और परिवार के अन्य लोग शिकायत करने विष्णु के घर पहुंचे।

आरोप है कि वहां विष्णु, उसकी मां मुनेश पत्नी अवतार सिंह, रवि, रिंकू पुत्र शेर सिंह, संतोष, अवतार सिंह और धीरी सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि संतोष ने सरिया से मुनेश कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसकी पत्नी जानकी देवी और चंचल पत्नी मुनेश के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page