Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 13 मई । मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान भावनात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा. लव मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। भूमिका, अंजलि, संपदा और तनीषा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, वहीं अनमोल और श्रेया ने मधुर गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभिन्न गतिविधियों और प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर अनमोल मित्तल को मिस्टर फेयरवेल तथा भूमिका ठाकुर को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या, पुनीत, रश्मि, आयशा और झलक ने किया। संकाय समन्वयक शिवानी वार्ष्णेय, दिव्य माहेश्वरी, पंकज निगम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page