Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। सेठ फूलचंद बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य के निर्देशन तथा सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. दीपा ग्रोवर के संयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर मेहंदी की आकर्षक डिजाइनें बनाईं। इसमें पारंपरिक और आधुनिक शैलियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। छात्राओं की कलात्मकता और कल्पनाशीलता ने प्रतियोगिता को रोचक बनाया।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समिति की सदस्य प्रो. संध्या कुमारी (संस्कृत), डॉ. विमलेश (बीएड) एवं डॉ. अंजुला कुमारी (अर्थशास्त्र) का विशेष योगदान रहा। वहीं, निर्णायक मंडल में मोहम्मद दानिश, संजय सिंह, डॉ. रूपेंद्र राजपूत, डॉ. बलवंत एवं डॉ. अनीता शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने छात्राओं की मेहंदी कला का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बीबीए तृतीय वर्ष की तनू वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएड प्रथम सेमेस्टर की प्रियंका द्वितीय स्थान पर रहीं। बीए प्रथम सेमेस्टर की मनीषा एवं मोहिनी और बीए तृतीय वर्ष की पूजा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. दीपा ग्रोवर ने सभी प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने भी छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उनकी कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page