Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के डॉ. आकाश अग्रवाल के शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के हाथरस जनपद के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगरा स्थित उनके स्कूल पहुंचकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान नेताओं ने डॉ. आकाश अग्रवाल को माला पहनाई, गुलदस्ता भेंट किया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। स्वागत करने वालों में रामनारायण काके, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जादौन, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मोनू शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हाजी नवाब हसन, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश दिवाकर, रानू सिसोदिया, हरभजन प्रधान, विधानसभा उपाध्यक्ष राजा राम दिवाकर, विकास सेंगर, अज्जू खान, डॉ. शिव कुमार बघेल, भीमसेन मीणा, राजुल माहेश्वरी और शाहरुख खान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ. आकाश अग्रवाल ने हाथरस जनपद के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए उनके स्नेह और सहयोग के प्रति कृतज्ञता जताई। डॉ. आकाश अग्रवाल के निर्वाचन पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page