Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। चिकित्सा जगत में हाथरस का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री का जन सहयोग कल्याण समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। हाल ही में गोरखपुर में आयोजित एक समारोह में डॉ. अग्निहोत्री को ‘बेस्ट क्लीनिशियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। उनकी इस उपलब्धि पर हाथरस आगमन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर और संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जन सहयोग कल्याण समिति के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा ने कहा कि डॉ. मोहित अग्निहोत्री ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए न केवल मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया है, बल्कि अपनी उपलब्धियों से पूरे हाथरस जिले का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने डॉ. अग्निहोत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी चिकित्सा सेवा और समाजहित के कार्यों में इसी तरह योगदान देते रहेंगे।

कार्यक्रम में समिति के उत्तर प्रदेश सचिव दिवाकर दत्त उपाध्याय, सह सचिव पंडित चंद्रमोहन कौशिक, ऋषभ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मोहित अग्निहोत्री को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जन सहयोग कल्याण समिति आगे भी समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा जारी रखेगी। डॉ. अग्निहोत्री का सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सराहना और हाथरस के लिए गौरव का अवसर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page