Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। दोनों प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय ट्रायल 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 नवंबर 2026 तक जनपद सुल्तानपुर में किया जाएगा।

इसी प्रकार, राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल भी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 5 नवंबर 2026 तक जनपद रायबरेली में किया जाएगा। चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले खिलाड़ियों को चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित स्टेडियम में पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page