Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नमामि गंगे योजना एवं बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अनुरक्षण, लाइन निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सोमवार, 2 नवंबर 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रगतिपुरम एवं मान्यवर कांशीराम योजना से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र प्रगतिपुरम से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड, तरफरा रोड, शिव कॉलोनी, चामड़ गेट, अईपुरा, नयाबांस, सीयल खेड़ा, विक्रांत नगर, तरफरा, नगला खान, कैमार और रमनगला सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

वहीं 33/11 केवी उपकेंद्र मान्यवर कांशीराम योजना से सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बागला चिकित्सालय, नवल नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, अलीगढ़ रोड, दयानतपुर, तमना गढ़ी, इंद्रानगर, चमन विहार, वसुंधरापुरम और विष्णुपुरी सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें तथा अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page