Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती शनिवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार हेमंत चौधरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता मेवाराम और धर्मवीर सिंह ने सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ आजादी के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके दृढ़ संकल्प, कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोहम्मद शादाब, रामकैलाश प्रजापति, प्रदीप कुमार गौतम, कपिल गुप्ता, राजेश कुमार, नाजिया हिना, इंद्रदत्त सिंह शर्मा, मोहम्मद अखलाक, अख्तर हसन, कृष्णकांत, मोहम्मद आरिफ खान, सुभाषचंद्र शर्मा, संजीव कुलश्रेष्ठ, संजय बाबू, प्रशांत कुमार, शमीम खान, गुलवीर सिंह और पंकज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page