Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को 31 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस ओमकार प्रसाद, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस राकेश कुमार और लीडिंग फायरमैन हरिवंश शामिल रहे। तीनों कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए लंबे समय तक सेवाएं प्रदान कीं। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने विभाग में अपने कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए। क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया और कर्तव्य निर्वहन के दौरान कई बार अपने परिवार से भी दूर रहे। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें जीवन की नई पारी की शुरुआत करनी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे पुलिस परिवार से जुड़े रहें। यदि भविष्य में उन्हें पुलिस विभाग से संबंधित या अन्य कोई समस्या हो तो वे बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय आकर अपनी बात रख सकते हैं। उनकी समस्याओं के यथासंभव समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने आपको व्यस्त रखने, स्वस्थ रहने और प्रसन्नतापूर्वक जीवन बिताने का अनुरोध किया। साथ ही इस विशेष अवसर पर पहुंचे परिजनों का भी आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में क्षेत्राधिकारी नगर ने तीनों पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाई और रामायण व गीता भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page