Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दर्शन से जोड़ा है, जिससे शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल जानकारी ली जा सके। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के दौरान शिकायतकर्ता की मौजूदगी में ही संबंधित अधिकारी से प्रकरण की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आईजीआरएस प्रणाली लागू है और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने से जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस में अपने कार्यालय में स्वयं जनसुनवाई करें और संभव हो तो शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों पर केवल आदेश जारी करने की औपचारिकता न की जाए, बल्कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है। जिलाधिकारी ने लंबे समय से लंबित शिकायतों के मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर प्रभावी कार्रवाई कराने को कहा। भूमि संबंधी विवादों में उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को आवश्यकता के अनुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ऐसे मामलों का स्थायी एवं प्रभावी समाधान कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page