Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त। जेसीआई स्पार्कल की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर रंगारंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की थीम “लहरिया लव लीफ” रखी गई, जिसके अनुरूप सभी सदस्य आकर्षक पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर समारोह में शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजीं सदस्यों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और तीज के उत्सव को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, ग्रुप गेम्स, सरप्राइज गेम्स एवं समूह नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सखियों ने अलग-अलग समूहों में शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। पहला ग्रुप “दोस्तों की टोली”, दूसरा “सावन की फुहार” और तीसरा “रंगीला सावन” रहा। इसके बाद सभी सखियों ने मिलकर जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम का आनंद लिया। खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों के चलते पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में “थीम क्वीन” के रूप में जेसी अनुराधा तथा “तीज क्वीन” के रूप में प्रतिभा का चयन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह के समापन पर सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। हरियाली तीज के इस आयोजन ने सदस्यों के बीच प्रेम, सौहार्द और आपसी जुड़ाव को और मजबूत किया। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते हुए इसे यादगार बताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनयना अग्रवाल, सचिव दीप्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीनू अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष जेसी सीमा मित्तल सहित जेसीआई हाथरस स्पार्कल के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page