हाथरस (मुरसान) 14 मई। कस्बा मुरसान के सादाबाद अड्डा स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में अवैध रूप से कबाड़ फैक्ट्री संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा संभाग मथुरा को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद जीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ कुमार पुत्र हरस्वरूप सिंह निवासी बुद्ध विहार कॉलोनी ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के पास रहने वाला एक व्यक्ति बिना ट्रेड लाइसेंस के पिछले करीब पांच माह से कबाड़ का व्यवसाय और फैक्ट्री संचालित कर रहा है। उनका कहना है कि यह पूरा क्षेत्र आवासीय कॉलोनी है, जहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना नगर योजना और जोनिंग नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में चलने वाली मशीनों से निकलने वाले शोर और धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही फैक्ट्री पर बाहरी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। माल की लोडिंग-अनलोडिंग और अवैध पार्किंग के कारण गलियों में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यवसाय का टर्नओवर निर्धारित सीमा से अधिक होने के बावजूद बिना जीएसटी नंबर के कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर अवैध कारोबार को तत्काल बंद कराने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज उत्पीड़न, गर्भपात कराने और तीन तलाक
July 3, 2026
घर के बाहर साइकिल से रुपये से
July 3, 2026
हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कोर्ट से लौट
July 3, 2026
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर
July 3, 2026
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक
July 3, 2026
जिला अस्पताल में क्लबफुट बच्चों के लिए
July 3, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ यूपी-टीईटी
July 3, 2026
Weather
Hathras
1:44 am,
Jul 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















