Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मई। दून पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल अभिभावकों को गौरवान्वित किया, बल्कि विद्यालय का नाम भी ऊँचा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल के नेतृत्व में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थीयों और 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी १० विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया । विद्यालय के कृष्णा शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। माधव सिंह ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जपनूर कौर ,नंदिनी शर्मा ,रिया सिंह (89%) समान अंक प्राप्त किए। कृष्णा शर्मा (अंग्रेजी)-100 में से १०० अंक प्राप्त किये, माधव सिंह तथा जपनूर कौर(AI कृत्रिम बुद्धिमत्ता)-100), कृष्णा शर्मा (गणित) -91, माधव सिंह (रसायन शास्त्र)- 93, कृष्णा शर्मा (भौतिक विज्ञान)- 90, जपनूर कौर (जीव विज्ञान)-98,नारायण अग्रवाल (शारीरिक शिक्षा PHE)-94, रिया सिंह (व्यवसाय अध्ययन BS)-94, रिया सिंह और नंदिनी शर्मा( अर्थशास्त्र Economics)-90 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और तालियों की गूंज के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के संस्कार और संकल्प की भी जीत है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page