Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 सितम्बर। विकासखंढ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिकंदराराऊ–हाथरस मार्ग पर नहर के समीप नगला विजन से हसायन जाने के लिए जाने वाले लिंक कट पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य कर रही हाईवे निर्माणकर्ता कंपनी जीआरआईएल के जिम्मेदार कर्मचारियो के द्वारा स्थायी डिवाइडर लगाकर लिंक कट मार्ग को बंद किए जाने को लेकर क्षेत्रीय किसान,व्यापारियो के अलावा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश बढता ही जा रहा है।नगला विजन हसायन के लिंक कट मार्ग को बंद किए जाने के कारण उत्पन्न होने वाली परेशानी को लेकर किसान ग्रामीण व्यापार वर्ग से जुडे लोगों के द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लिंक कट मार्ग को बंद कर होने वाली परेशानी से अवगत कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।हसायन विकासखंड क्षेत्र के नगला विजन लिंक मार्ग के बंद होने के बाद ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पडेगा।ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के बंद होने के बाद आगे जाकर यू-टर्न लेकर आने के बाद इस स्थान पर निकलने के लिए एक बहुत छोटा एवं तीव्र मोड़ छोड़ा जा रहा है।उक्त प्रस्तावित व्यवस्था के कारण इस क्षेत्र के किसानों,व्यापारियों एवं उद्योग-धंधों से जुड़े लोगों को अत्यंत गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। नगला विजन कट से हसायन एवं आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में ट्राला, हाइवा, मालवाहक ट्रक एवं लगभग 55 फीट तक लंबे बड़े वाहन आवागमन करते हैं। प्रस्तावित छोटे एवं तीव्र मोड़ से इन बड़े वाहनों का सुरक्षित रूप से मुड़ना अत्यंत कठिन, बल्कि कई वाहनों के लिए लगभग असंभव हो जाएगा।इस मार्ग से क्षेत्र में स्थापित विभिन्न उद्योग एवं व्यापार सीधे जुड़े हुए हैं, जिनमें खस एवं इत्र की फैक्ट्रियां, ईंट भट्ठे, बिल्डिंग मैटेरियल एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रमुख हैं। इस क्षेत्र में लगभग बीस ईंट भट्ठे संचालित हैं, जहां कोयले के ट्रक, ईंट लोडिंग के वाहन एवं तूरी आदि लाने-ले जाने वाले बड़े वाहन नियमित रूप से आते-जाते हैं।साथ ही बालू,चंबल, गिट्टी, सीमेंट, सरिया एवं अन्य निर्माण सामग्री के बड़े वाहनों का भी आवागमन इसी रास्ते से होता है।यदि उक्त कट को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाता है और छोटे एवं तीव्र मोड़ की व्यवस्था की जाती है, तो बड़े वाहनों का आवागमन लगभग बाधित हो जाएगा। इससे न केवल वर्तमान में स्थापित व्यापार एवं उद्योग प्रभावित होंगे, बल्कि क्षेत्र में भविष्य में नए उद्योग एवं व्यापार स्थापित करने में भी गंभीर बाधा उत्पन्न होगी।इसके अतिरिक्त हजारों किसानों एवं ग्रामीणों को अपने कृषि उत्पाद एवं अन्य आवश्यक सामग्री के परिवहन में परेशानी होगी। इससे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होकर अनेक व्यवसायों के सामने अपने संचालन को जारी रखने का संकट उत्पन्न हो सकता है।नगला रति की ओर से हसायन के अंदर बाजार होकर बड़े मालवाहक वाहनों का आवागमन व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है तथा पुरदिलनगर रोड पर अंडरपास होने के कारण वहां से भी बड़े वाहनों के लिए उचित विकल्प उपलब्ध नहीं है।ऐसी स्थिति में नगला विजन कट क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों के बड़े वाहनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लगभग एकमात्र व्यावहारिक मार्ग है।स्थानीय व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा हाईवे निर्माणकर्ता कंपनी जीआरआईएल के संबंधित उच्च अधिकारियों को लगातार इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है।लेकिन अभी तक समस्या का कोई संतोषजनक समाधान नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के व्यापारी, किसान एवं उद्योग संचालक अत्यंत चिंतित एवं परेशान हैं।ग्रामीण किसान के अलावा व्यापार वर्ग से जुडे व्यापारियो ने जिलाधिकारी अतुल वत्स को पत्र भेजकर पांच बिन्दुओ को लेकर समस्या से अवगत कराया है।व्यापार वर्ग से जुडे किसान, व्यापारी, समाजसेवी ग्रामीणों ने जनहित एवं क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों तथा उद्योग-धंधों के हित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं हाईवे निर्माणकर्ता कंपनी को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें कि नगला विजन–हसायन कट को स्थायी डिवाइडर लगाकर पूर्ण रूप से बंद न किया जाए।यदि यातायात सुरक्षा की दृष्टि से वर्तमान कट में परिवर्तन आवश्यक हो, तो वहां बड़े वाहनों के आवागमन के अनुरूप पर्याप्त चौड़ाई एवं पर्याप्त रेडियस वाला सरल एवं सुरक्षित मोड़ बनाया जाए।ऐसा यू-टर्न/मोड़ बनाया जाए जिससे पचपन फीट तक लंबे ट्राला, हाइवा एवं अन्य बड़े मालवाहक वाहन आसानी से और सुरक्षित रूप से मुड़कर हसायन की ओर जा सकें।निर्माण कार्य पूर्ण करने से पूर्व स्थानीय किसानों, व्यापारियों एवं उद्योग संचालकों की व्यावहारिक समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान कराया जाए।क्षेत्र में पूर्व से स्थापित उद्योग एवं व्यापार तथा भविष्य में होने वाले औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर बड़े वाहनों के निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।ग्रामीण अंचल के समाजसेवी,व्यापारियो,किसानों ने जिलाधिकारी अतुल वत्स से पत्र के माध्यम से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर जनहित की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग एवं जीआरआईएल के अधिकारियों कर्मचारियो को आवश्यक निर्देश प्रदान कर नगला विजन कट पर सुरक्षित एवं बड़े वाहनों के अनुकूल आवागमन की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page