Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 सितम्बर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और एक महिला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। पहला हादसा सादाबाद-मुरसान मार्ग पर प्रगतिपुरम मोड़ के पास हुआ। बीजलपुर निवासी विकास पुत्र राजेश कुमार किसी काम से जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से विकास के पैर और छाती में चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।।दूसरा हादसा सादाबाद-मथुरा मार्ग पर हुआ। मंस्या निवासी करीब 40 वर्षीय विमलेश पत्नी मनोज कुमार सड़क किनारे कूड़ा डालने जा रही थीं। इसी दौरान एक स्कूटी सवार बच्ची ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विमलेश सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उनके सिर, पैर और घुटनों में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने महिला का भी उपचार किया। दोनों हादसों में घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page