Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 नवंबर। राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं प्रतिनिधि रमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में सोमवार दो नवंबर  को जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में संगठन के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रकाश चन्द से मुलाकात कर उन्हें दीप भेंट किया।माटी कला आयोग के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री माननीय ओमप्रकाश गोला जी के नेतृत्व में माटी कला आयोग द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के विषय में चर्चा की गई।भाजपा उत्तर प्रदेश की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति से जुड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार प्रजापति, मुकुट प्रजापति एवं राजा प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।पदाधिकारियों ने माटी कला से जुड़े कारीगरों एवं प्रजापति समाज के लोगों तक आयोग की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page