Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 नवंबर। विकासखंड कार्यालय में तैनात लेखाकार पर काली स्कार्पियो सवार कुछ युवकों पर हमला करने और उनकी गाड़ी का पिछला शीशा पत्थर मारकर तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।इस संबंध में लेखाकार ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में लिखित तहरीर देते हुए न्यायोचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।लेखाकार पुरुषोत्तम सिंह पुत्र स्व:पोखपाल सिंह निवासी नगला जहरू थाना सासनी कोतवाली ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में घटना की लिखित तहरीर देते हुए जानकारी देते हुए बताया कि वह हसायन और सिकन्द्राराऊ विकासखंड कार्यालय में लेखाकार के पद पर कार्यरत हूं।उन्होने बताया कि मै कि मै इक्कतीस अक्तूबर दिन शनिवार को समय करीब साढे सात बजे मै विकासखंड कार्यालय हसायन से अपना सरकारी कार्य निपटाकर अपने घर वापस लौट रहे था।इसी दौरान मै तभी सलेमपुर के पास स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचा।रेलवे का फाटक बंद होने के कारण वह वहां रुक गए।मेरी गाडी के समक्ष ही काले कलर की एक स्कार्पियो खडी हुई थी।जिसके पीछे शीशे पर एक युवक का नाम लिखा हुआ था,गाडी पर यूपी ब्यासी नंबर अंकित था उसके आगे का नंबर नही मालूम।जैसे ही रेलवे फाटक खुला और उन्होंने अपने ड्राइवर से गाड़ी आगे निकालने कहा तो जैसे ही ड्राइवर ने गाडी आगे बढ़ाई।तभी पीछे से आई एक काले कलर की एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के पिछले शीशे पर पत्थर मार दिया, जिससे शीशा टूट गया।स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उनके साथ हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी।लेखाकार पुरूषोत्तम ने बताया कि हमलावरों की गाड़ी पर एक राजनैतिक दल की पार्टी का बैनर लगा हुआ था।जिस पर सलेमपुर के रहने वाले एक युवक का नाम लिखा हुआ था।उन्होने मौके से ही डायल एक सौ बारह पुलिस को घटना की जानकारी दी।डायल एक सौ बारह पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए वह वहां से निकल गए।घटना के संबंध में लेखाकार पुरुषोत्तम सिंह द्वारा थाना हाथरस जंक्शन में लिखित तहरीर दी गई है। लेखाकार ने बताया कि उक्त मार्ग से हर रोज मेरा आना जाना रहता है।उपरोक्त युवक कभी भी मेरे साथ कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page