Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के कानऊ सकरा मार्ग स्थित एक गांव से कुछ दिनों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई एक युवती के बापिस मिल जाने के बाद ग्रामीण परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे।पुलिस ने युवती के सकुशल मिल जाने के बाद युवती को उसकी बहन के सुपर्द कर दिया।गांव अंडौली से करीब पन्द्रह दिनों पहले एक युवती अपने घर से संदिग्ध परिस्थतियों में गायब होकर कहीं चली गई थी।उक्त युवती के गायब हो जाने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त होने लगी।युवती के अचानक घर से चले जाने और गायब हो जाने के बाद युवती के परिजनों ने कोतवाली में भी युवती के गायब हो जाने की जानकारी देकर पुलिस को अवगत कराया गया था।उक्त युवती दो दिन पहले एक प्रांत में होना बताई गई।युवती के सकुशल होने की खबर पर ग्रामीण व परिजनों ने पहुंचकर युवती को सकुशल अपने साथ ले आए।युवती से ग्रामीण व परिजनों के द्वारा काफी कुछ पूछताछ जानकारी किए जाने पर युवती के द्वारा किसी भी तरह की जानकारी नही देने पर बिना किसी वजह के ही घर से चले जाने और सकुशल मिल जाने के बाद युवती को उसकी बहन के सुपर्द कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page