Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह का क्षेत्र में जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह फूल-मालाओं से लादकर, साफा पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ की। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के किसान हितों के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। इसके बाद मथुरा मार्ग स्थित सभासद राजकुमार चौधरी उर्फ कालू के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही प्रतीक चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह को भी साफा पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत ग्राम नगला चौधरी स्थित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर भी नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह का जोशीला स्वागत किया गया। यहां मौजूद लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी संजय सिंह को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page