Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 नवंबर। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में शनिवार रात भगवान योगीराज श्रीकृष्ण की रासलीलाओं का भव्य शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वृंदावन की मनोज बृजवासी मंडली द्वारा रासलीला का मंचन शुरू किया गया। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रमणरेती आश्रम के काष्र्णि संत गोविंदाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर किया। नगर के विद्वान गोविंद शरण शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद संत गोविंदाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीगणेश के स्वरूप की आरती उतारी। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी भगवान के स्वरूप पर पुष्पमाला अर्पित कर तिलक किया और आरती में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस मौके पर काष्र्णि संत गोविंदाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का बचपन अनेक अद्भुत और दिव्य लीलाओं से परिपूर्ण रहा है। नटखट कन्हैया ने अपनी बाल्यावस्था में ही अनेक राक्षसों का संहार कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनमें जीवन को सही दिशा देने वाली शिक्षाएं भी समाहित हैं। उनकी लीलाएं भक्तों को धर्म, प्रेम, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी लीलाएं आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रासलीला के शुभारंभ अवसर पर बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल, रामलीला समिति अध्यक्ष आदित्य रावत, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र शर्मा, सुधीर गर्ग, दिवाकर शर्मा, बनवारी लाल पचौरी, गगन वार्ष्णेय, भूपेंद्र शर्मा, जीतू शर्मा, प्रशांत शर्मा, शुभम उपाध्याय, उमेश शर्मा, रवि चौधरी, अभिषेक पाराशर और गौरव शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियो ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page