
सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ब्राहमण पट्टी देवरी में एक व्यक्ति के घर में गांव के ही एक युवक के घुस जाने के दौरान ग्रामीण ने चोर आने की कहकर शोर मचा दिया।रात्रि में ग्रामीणों के द्वारा चोर के घर में घुस आने ही जानकारी मिलते ही गांव में भीड होने लगी।जैसी ग्रामीणों की भीड एकत्रित हुई तो गांव के रहने वाला युवक मौका देख फरार हो गया।ग्रामीण ने घटना के संबंध में युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए शिकायत की है।नगला ब्राहमण के रहने वाले अमरीश पुत्र महीपाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि रात्रि दस बजे के करीब रात्रि में उनके घर के अंदर गांव में रहने वाला एक नामजद युवक उनके घर में घुस गया।उन्होने जब किसी युवक के घर में घुसे होने की आशंका हुई।तो उन्होने घर के अंदर पहुंचकर छानबीन करने घर में एक युवक घुसा दिखाई दिया।तो उन्होने उक्त युवक को चोर समझकर पकडने का प्रयास करते हुए चोर आने की आशंका पर शोर मचाया।तो उपरोक्त नामजद युवक ग्रामीणों के आने से पहले ही चकमा देकर मौके से फरार हो गया।अमरीश ने उपरोक्त युवक को नामजद करते हुए शिकायत करते हुए कहा कि अगर कोई घटना घटित होती है,तो उपरोक्त युवक जिम्मेदार होगा।पुलिस पीडित व्यक्ति की शिकायत पर छानबीन करने में जुटी हुई है।










