
सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 नवंबर । क़स्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित परिषदीय विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में सात नवंबर को दीपोत्सव के पंच दिवसीय पर्व के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी को दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव प्रकाश पर्व का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने सभी शिक्षकों,शिक्षा अनुदेशक,रसोईया को मिठाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।स्कूली बच्चों ने दीपों से विद्यालय परिसर की सजावट की।पूरे स्कूल व कक्षाओं को रंग बिरंगी रंगोली और पुष्प लताओं से सुसज्जित किया गया।विद्यालय में स्कूली छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने धन देवी महामाई माता लक्ष्मी के छायाछवि चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजन किया।स्कूल परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने पटाखे चलाकर हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाई।सभी बच्चों को टोफिया वितरित की





