Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 नवंबर । कस्बा के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के पीछे मोहल्ला दखल में स्थापित श्री हनुमान बाल विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में सात नवंबर दिन शनिवार को छात्राओ ने दीपो के उत्सव दीपोत्सव के ज्योतिर्मय प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर रंगोली दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रंगोली दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूली जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओ ने रंग बिरंगे रंग के साथ साथ अक्षत स्वरूप चावल गेंहू के दानाें से धरती का श्रंगार कर आकर्षक मानचित्र नक्शा के साथ देवी देवताओं के अलावा राष्ट्रीय पक्षी,जहाज,कार सहित तमाम तरह की वस्तुओं के स्वरूप रंग बिरंगे रंग व चावल से  तैयार कर अपने कर कमल हाथों और दिमाग में उत्पन्न कलाकारी का प्रतिभा प्रदर्शन किया।छात्राओं ने रंग  बिरंगे रंगो से चित्र तैयार कर अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।छात्र एवं छात्राओं ने अपने कर कमल हाथों से विभिन्न तरह के माॅडल और देवी दवताओं की आकर्षक प्रतिमा एवं मूर्तिया तैयार किए।रंगोली दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओ स्कूली बच्चों को प्रधानाचार्य जायेश दीक्षित के द्वारा नकद पुरुस्कार,मिष्ठान देकर प्रोत्साहित करते हुए बच्चों के मनोबल कों बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page