सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव जाऊ के नहर पुल के निकट एक संदिग्ध सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।देर रात बाइक सवार युवक का शव जब ग्रामीण व राहगीरों को सडक पर मिला।तो इसकी सूचना सलेमपुर व कोतवाली पुलिस को दी।बाइक सवार मृतक युवक के गांव से मृतक के परिवार के ग्रामीण लोग भी वहां मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।गांव नगला मियां पट्टी देवरी निवासी पैंतालीस वर्षीय नरेश पाल उर्फ सीटू एक कंपनी में वाहन ड्राइवर था।वह करवा चौथ के पर्व पर कल गुरूवार को अपने गांव नगला मिया पट्टी देवरी स्थित अपने घर पर आया हुआ था।गुरूवर की शाम को नरेशपाल उर्फ सीटू बाइक लेकर अपने घर से बाजार के लिए निकल गया और उसके बाद घर वापस नहीं लौटा।इस पर परिवार के लोगों ने सीटू उर्फ नरेशपाल की तलाश शुरू कर दी।इधर पुलिस को उसका शव गांव जाऊ की नहर के निकट पडा हुआ मिला।तो उसकी पहचान कर देर रात्रि में उसके परिवार के लोगों को इस बारे में सूचना दी।परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया है।मृतक युवक सीटू ने अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ा है।युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।शोक के कारण चूल्हे भी नही सुलग पाए।शुक्रवार को युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।इस संबंध कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : तीन किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार
October 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : आरबीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों
October 30, 2026
हसायन : तीन किलो तीन सौ ग्राम
October 30, 2026
हसायन : बाइक सवार युवक की संदिग्ध
October 30, 2026
मथुरा : केडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित
October 30, 2026
मंगलायतन विश्वविद्यालय : लकड़ी से बने उत्पादों
October 30, 2026
मंगलायतन विश्वविद्यालय : हिमांशु मिस्टर फ्रेशर और
October 30, 2026
श्री अशोक कुमार जी मित्तल मिर्च वालों
October 30, 2026
Weather
Hathras
8:08 pm,
Oct 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










