Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

मथुरा 29 अक्टूबर। शिक्षा, तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मथुरा के सभागार में ‘कोटक बिजलैब्स नेशनल इवेंट’ का आयोजन किया गया। फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी), आईआईटी दिल्ली तथा कोटक बिजलैब्स के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक जगत, स्टार्टअप और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कोटक बिजलैब्स नेशनल इवेंट का शुभारम्भ एफआईटीटी, आईआईटी दिल्ली के निवेश उपाध्यक्ष अंकित सक्सेना, आईआईटी दिल्ली के प्रो. रविकृष्णन एलंगोवन, राजेश कुमार सागर, केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, उप-प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. गौरव सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण सिसोदिया, डॉ. विक्रम शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अम्बरीश कुमार आदि द्वारा विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मथुरा जनपद के उच्च शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के बीच विषय विशेषज्ञों राजेश कुमार सागर, अंकित सक्सेना, प्रो. रविकृष्णन एलंगोवन आदि द्वारा नवाचार की यात्रा, उद्यमिता के नए अवसरों, तकनीक आधारित विकास और देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर केडी मेडिकल कॉलेज और एफआईटीटी-आईआईटी दिल्ली के बीच महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। अनुबंध पत्रों का आदान-प्रदान केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी तथा आईआईटी दिल्ली के निवेश उपाध्यक्ष अंकित सक्सेना ने किया।

केडी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल और कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने इस अनुबंध पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान केडी यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर एवं ब्लॉकचेन फॉर इम्पैक्ट (बीएफआई) के सीईओ डॉ. गौरव सिंह ने एफआईटीटी, आईआईटी दिल्ली के निवेश उपाध्यक्ष अंकित सक्सेना, आईआईटी दिल्ली के प्रो. रविकृष्णन एलंगोवन के साथ परिचर्चा की।

इस अवसर पर जीएलए यूनिवर्सिटी के इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रमुख डॉ. रवि तिवारी ने जहां अपने अनुभव साझा किए वहीं ‘इनोवेटिव भारत’ विषय पर श्रिया दुबे ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न स्टार्टअप संस्थापकों ने विशेषज्ञों के समक्ष अपने व्यावसायिक विचार और नवाचार आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। इसके बाद प्रतिभागियों को आपसी संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला।

प्रो-वाइस चांसलर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्टार्टअप को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में एफआईटीटी-आईआईटी दिल्ली की भूमिका और कोटक बिजलैब्स एक्सेलेरेटर कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई। कोटक बिजलैब्स नेशनल इवेंट में केडी मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. एसके बंसल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page