Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 सितम्बर। हाथरस वीसीए की वार्षिक मीटिंग आज वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी रूपराम शर्मा की अध्यक्षता में एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में हाथरस वीसीए के सचिव अधिवक्ता राजेश शर्मा ने आगामी क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं टीमों के गठन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार यूपीवीसीए द्वारा 36 टीमों को आठ ग्रुपों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप के लिए अलग-अलग कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें नीलमणि द्विवेदी नोएडा, विजय सिंह गोरखपुर, जफर आलम लखनऊ, राय शर्मा हाथरस, प्रदीप बांदा एवं अमरुद्दीन बिजनौर प्रमुख रूप से शामिल हैं। सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार सभी मैच डॉक्टर गौरी हरि सिंघानिया के नाम से आयोजित किए जाएंगे। हाथरस की टीम को ग्रुप-डी में स्थान मिला है, जिसमें हाथरस के साथ इटावा, मथुरा और आगरा की टीमें शामिल हैं। ग्रुप में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। वार्षिक बैठक के दौरान हाथरस वीसीए की 16 सदस्यीय टीम का भी चयन किया गया। बैठक में क्रिकेट गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने, खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिवक्ता राजेश शर्मा, मुकेश जैन, गौरव पचौरी, विकास शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, विशाल ठाकुर, डॉ. मनोज शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, मुकुल, गोपाल, सौरव गिन्ना एवं सौरव चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने हाथरस में क्रिकेट को और अधिक मजबूती देने तथा स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page