Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 21 अक्टूबर । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस-6.0 के अंतर्गत जनपदभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों, कस्बों और मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं तथा अन्य लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और शासन द्वारा संचालित सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने तथा अन्य प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर बिना भय या संकोच के पुलिस से संपर्क करें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं। टीमों ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया गया। उन्हें अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

मिशन शक्ति टीमों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। अभियान के दौरान बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस-6.0 के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और महिला सम्मान तथा समानता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। महिला या बालिका के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा अन्य अपराध होने पर चुप न रहें। तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिला सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए हाथरस पुलिस सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page