

मेले के पहले दिन कार्यक्रमों की शुरुआत जूनियर एवं सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुई, जिसमें लगभग 115 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद आयोजित जूनियर एवं सीनियर मेहंदी प्रतियोगिता में करीब 79 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बाल कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में लगभग 25 नन्हे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, सिंगिंग अंताक्षरी प्रतियोगिता में करीब 28 महिलाओं ने अपनी गायन प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसी क्रम में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लगभग 35 छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद जूनियर डांस प्रतियोगिता में करीब 46 बच्चों ने नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।

मेधावी विद्यार्थियों और अग्रजनों का सम्मान
मेले के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वृद्ध माता-पिता के सम्मान की श्रेणी में गोपाल प्रसाद कानोड़िया एवं सुमन कानोड़िया को समाज के अग्रजनों ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त राजकुमार-राजकुमारी प्रतियोगिता तथा सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मेले के प्रथम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह ने बच्चों के साथ-साथ उपस्थित लोगों को भी उत्साहित किया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और समाज की परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल मित्तल, शोभायात्रा संयोजक हर्ष मित्तल पिंटू, मनीष मित्तल मोनू एवं सुनील बंसल के अलावा कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल किराने वाले, राजेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मुकेश जालान, निरंजन लाल डब्बू, मनीष टालीवाल, श्याम बिहारी अग्रवाल, गोविंद शरण अग्रवाल, दिलीप कुमार पोद्दार एडवोकेट, विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, गौरव तायल, किशन स्वरूप अग्रवाल, केशव किशोर गर्ग, लोकेश अग्रवाल, राशिक अग्रवाल रंग वाले , कपिल अग्रवाल दाल वाले,श्याम अग्रवाल गारमेंट वाले, संजीव अग्रवाल दाल वाले, गौरव बंसल, सचित गर्ग, दीपेश अग्रवाल सर्राफ, राकेश बंसल हींग वाले, कपिल अग्रवाल चुना वाले, भगवत स्वरूप गर्ग, राम अवतार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल राय वाले, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अलीगढ़ गौरव आर्य, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रदीप बंसल, लोकेश अग्रवाल, मुकेश गर्ग गोटा वाले, संदीप अग्रवाल, रवि बिंदल, ऋषि बिंदल, राजेश तायल, सचिन गोयल सहित अग्रवाल समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे








