Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में  मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस लाइन हाथरस से शुरू हुई रैली को सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक विजेन्द्र राणा, सादाबाद विधायक  गुड्डू चौधरी, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर तालाब चौराहे तक पहुंची। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आमजन से महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने, उन्हें समान अवसर प्रदान करने तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की गई। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाएं। तालाब चौराहे पर पहुंचने के बाद जनपद की महिला सशक्तिकरण टीम, महिला थाना, कोतवाली सदर और थाना हाथरस गेट की महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन को यातायात नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त बनाना है। अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और महिला सुरक्षा के प्रति समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने और सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page