Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 अक्टूबर। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी गढ़ उमराव गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को ताजपुर बंबा के पास झाड़ियों में छिपाकर रखते थे और बाद में बेचने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मई-ताजपुर रोड पर थाना सादाबाद पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत पुत्र मुकेश और प्रशांत राजौरिया पुत्र सुरेशचंद, निवासी ग्राम गढ़ उमराव, थाना सादाबाद के रूप में हुई है। बरामद मोटरसाइकिलों में काले रंग की पल्सर (नंबर यूपी 80 एफडब्ल्यू 8915), हीरो एचएफ डीलक्स (नंबर यूपी83एवी9577) और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस शामिल है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हें ताजपुर बंबा के पास झाड़ियों में छिपा देते थे। समय अधिक बीत जाने के कारण उन्हें चोरी की तारीखें याद नहीं थीं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल बेचने के लिए निकले थे, ताकि अपने शौक पूरे कर सकें। इस मामले में थाना सादाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 421/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 317 (2), 317(4), 317(5), 3(5) और 318(4) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page