Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 अक्टूबर। ब्रह्माकुमारीज संस्था के बिसावर स्थित केंद्र के तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर चैतन्य नौ देवी झांकी दर्शन एवं जागरण भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों और देवी मां के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। बिसावर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष भरतपुर से आईं आगरा सबजोन की सह प्रभारी राजयोगिनी बीके कविता दीदी रहीं। मुख्य अतिथि जगवेंद्र सिंह चौधरी एवं संयोजिका वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके भावना दीदी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। राजयोगिनी बीके कविता दीदी ने कहा कि नवरात्रि केवल देवी आराधना और उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से बुराइयों को समाप्त कर आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का अवसर है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप हमें शांति, प्रेम, पवित्रता, सहनशीलता और साहस जैसे दिव्य गुण अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताते हुए कहा कि परमात्मा शिव की याद से आत्मा में शांति, शक्ति और सकारात्मकता का संचार होता है। जगवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक सद्भाव, भारतीय संस्कृति और संस्कारों को मजबूत बनाते हैं। बीके भावना दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया। सुसज्जित दरबार में नौ देवियों के चैतन्य स्वरूपों की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से दर्शन किए। आगरा से आए बीके हरिदत्त भाई ने मां की ममता पर आधारित भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर डीग से प्रवीना बहन, दाऊजी से बीके सीमा, मुरसान से बबीता, मई से बीके मिथिलेश, बीके रेनू, कमलेश, पूजा, बीरी सिंह जेई, महेश चौधरी, मुकेश चौधरी, भुवनेश, सुरेश चंद्र, देवेंद्र अग्रवाल, सूरज, कुणाल, युग, वंश, विमल, आशा, किरण, दौलत, रमीला, गीता और रणवीर सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page